मुखिया पर फायरिंग, बचे

Published at :03 Mar 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया पर फायरिंग, बचे

नगरा (सारण). नगरा ओपी थाना क्षेत्र के छपरा-मशरक मुख्य पथ पर रामचौरा अफौर नहर के समीप बुधवार की रात अपराधियों ने मुखिया पर गोलियां चलायीं. हालांकि इस हमले में मुखिया व चालक बाल-बाल बच गये. अपराधी गोलियां चला कर फरार होने में सफल रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव की […]

विज्ञापन

नगरा (सारण). नगरा ओपी थाना क्षेत्र के छपरा-मशरक मुख्य पथ पर रामचौरा अफौर नहर के समीप बुधवार की रात अपराधियों ने मुखिया पर गोलियां चलायीं. हालांकि इस हमले में मुखिया व चालक बाल-बाल बच गये. अपराधी गोलियां चला कर फरार होने में सफल रहे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव की सलीमापुर पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ टुन्न सिंह अपनी स्कॉर्पियो से छपरा से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह अफौर रामचौरा नहर के समीप पहुंचे कि घात लगाये चार अपराधियों ने गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. इसके बाद चालक तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को अपराधियों से बचाते हुए नगरा थाने पहुंचा. गाड़ी पर चार गोलियां लगी थीं. हालांकि मुखिया व चालक को गोली नहीं लगी. लेकिन मुखिया संजय कुमार सिंह व चालक राकेश कुमार जख्मी हो गये.
घटना की खबर सुनते ही नगरा थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि दोनों जख्मी मुखिया व चालक को अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस सघन जांच कर रही है. शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तार कर ली जायेगी. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की कार्रवाई चल रही थी.
इंट्रो–
बुधवार की देर रात नगरा ओपी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर इलाके में दहशत फैला दी. अपराधियों ने मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव के सलीमापुर पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ टुन्न सिंह की स्कॉर्पियो को अपना निशाना बनाया था. इस हमले में मुखिया व उनके चालक बाल-बाल बच गये. वहीं, स्कॉर्पियो के शीशे के टुकड़ों से वे जख्मी हो गये.
हमला. सारण के नगरा में अपराधियों ने दिखाया दुस्साहस
स्कॉर्पियो पर चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बचे
छपरा-मशरक मुख्य पथ पर हुई घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन