आज छह घंटे कोईलवर पुल जाम

Published at :01 Mar 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
आज छह घंटे कोईलवर पुल जाम

बिहटा : सूबे में 21 दिनों से बंद बालू उठाव नहीं होने से परेशान मजदूरों ने सोमवार को सोन नदी में जल सत्याग्रह किया. इसमें पटना व भोजपुर के मजदूरों ने हिस्सा लिया. मजदूरों ने सरकार को आगाह किया कि हजारों परिवारों का जीवनयापन होता है. उनके पास न तो कोई बैंक बैलेंस है, न […]

विज्ञापन

बिहटा : सूबे में 21 दिनों से बंद बालू उठाव नहीं होने से परेशान मजदूरों ने सोमवार को सोन नदी में जल सत्याग्रह किया. इसमें पटना व भोजपुर के मजदूरों ने हिस्सा लिया. मजदूरों ने सरकार को आगाह किया कि हजारों परिवारों का जीवनयापन होता है. उनके पास न तो कोई बैंक बैलेंस है, न ही आमदनी का कोई दूसरा जरिया.

21 दिनों से कमाई बंद होने के कारण उनके परिवार की हालत क्या होगी. इसका कोई भी सहज ही अंदाजा लगा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में जल्द कार्रवाई करें. इसके विरोध में एक मार्च को हम सांकेतिक धरना के तहत कोईलवर पुल को छह घंटे जाम करेंगे. उसके बाद चार मार्च को रेल व रोड पर अनिश्चित काल तक वाहन नहीं चलने देंगे.

इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, तो हमारे पास मरने के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन