नगर पर्षद के परिसर में लगी आग, अफरा-तफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Feb 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर आग पर पाया काबू छपरा (सारण) : शहर के बीचों-बीच स्थित नगर पर्षद कार्यालय परिसर में अचानक अगलगी की घटना के कारण अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल कायम हो गया. कई दुकानदार काफी घबरा चुके थे. नगर पर्षद के परिसर में जहां आग […]
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर आग पर पाया काबू
छपरा (सारण) : शहर के बीचों-बीच स्थित नगर पर्षद कार्यालय परिसर में अचानक अगलगी की घटना के कारण अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल कायम हो गया. कई दुकानदार काफी घबरा चुके थे. नगर पर्षद के परिसर में जहां आग लगी थी, उसी की बगल में शिक्षक नियोजन कार्यालय भी चलता है. अगलगी की सूचना पूरे शहर में फैल गयी थी और लोगों का वहां हुजूम उमड़ने लगा था. घटना रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया.
करीब एक घंटे तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मशक्कत करनी पड़ी. आग कूड़े के ढेर से लग गयी और पीपल के वृक्ष में भी आग लग गयी. बगल के नगरपालिका मार्केट के दुकानदारों में भगदड़ मच गयी. पुअनि हृदयानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










