टैक्स बकाया रखनेवाले वाहन मालिकों पर कसेगा शिकंजा

Published at :29 Feb 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
टैक्स बकाया रखनेवाले वाहन मालिकों पर कसेगा शिकंजा

परिवहन विभाग की कवायद छपरा (सारण) : परिवहन विभाग का टैक्स बकाया रखनेवाले वाहन मालिकों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. करीब तीन दर्जन वाहन मालिकों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. विभाग की ओर से कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद टैक्स नहीं […]

विज्ञापन
परिवहन विभाग की कवायद
छपरा (सारण) : परिवहन विभाग का टैक्स बकाया रखनेवाले वाहन मालिकों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. करीब तीन दर्जन वाहन मालिकों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. विभाग की ओर से कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद टैक्स नहीं जमा करनेवालों को चिह्नित किया जा रहा है. ट्रक, बस, मिनी बस, मिनी ट्रक, जीप तथा टैक्सी समेत अन्य वाहनों के मालिकों को चिह्नित किया जा रहा है.
प्रथम चरण में 10 ट्रक मालिक, 10 जीप-टैक्सी मालिक और तीन मिनी ट्रक मालिकों के खिलाफ अंतिम चेतावनी के साथ नोटिस भेजा गया है. इन वाहन मालिकों के यहां परिवहन विभाग के करीब 15 लाख रुपये टैक्स के बकाये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन