सारण में बनेगी आदर्श महादलित बस्ती

Published at :18 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
सारण में बनेगी आदर्श महादलित बस्ती

सारण में बनेगी आदर्श महादलित बस्ती अनुसूचित जाति आयोग की टीम ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक नोट: फोटो नंबर 18 सीएचपी 5 है कैप्सन होगा- पदाधिकारियों के साथ बैठक करते आयोग के सदस्य संवाददाता, छपरा (सदर)सारण जिले में सरकार द्वारा एक आदर्श महादलित बस्ती स्थापित की जायेगी. इससे इस वर्ग के लोगों में बेहतर […]

विज्ञापन

सारण में बनेगी आदर्श महादलित बस्ती अनुसूचित जाति आयोग की टीम ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक नोट: फोटो नंबर 18 सीएचपी 5 है कैप्सन होगा- पदाधिकारियों के साथ बैठक करते आयोग के सदस्य संवाददाता, छपरा (सदर)सारण जिले में सरकार द्वारा एक आदर्श महादलित बस्ती स्थापित की जायेगी. इससे इस वर्ग के लोगों में बेहतर जीवन जीने का मौका मिलेगा. ये बातें बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग की दो सदस्यीय टीम के अध्यक्ष बबन रावत तथा सदस्य शिवकुमार मांझी ने कहीं. दोनों सदस्यों ने शहर के राजेंद्र कॉलेज के निकट अवस्थित महादलित बस्ती का भी निरीक्षण किया. दोनों सदस्यों ने इस अवसर पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस महादलित बस्ती में बेहतर नागरिक सुविधाएं यथा जलापूर्ति शौचालय, भवन, आंगनबाड़ी केंद्र शिक्षण केंद्र आदि की व्यवस्था की जाये, जिससे उनके बच्चों को अपने अधिकारों का लाभ मिल सके. इस अवसर पर आयोग के सदस्यों ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को सफाई कर्मियों के पांच माह से बकाया वेतन के भुगतान की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एडीएम राजेश कुमार से गड़खा प्रखंड के भइसमारा के निकट आदर्श महादलित बस्ती बनाने के संबंध में चर्चा की. वहीं, जिला कल्याण पदाधिकारी से महादलितों के लिए चलायी जानेवालीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया. मालूम हो कि रविवार को इसुआपुर में आयोग के सदस्यों ने बैठक भी की थी, जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य सविता नटराजन समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन