विरोध में रोड जाम, आगजनी

Published at :18 Jan 2016 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
विरोध में रोड जाम, आगजनी

विरोध में रोड जाम, आगजनीहादसा. जयप्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर ट्रक ने शिक्षक को कुचला, मौत ट्रक लेकर बलिया की तरफ भाग निकला चालकपुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ानोट: फोटो नंबर 18 सीएचपी 3 है कैप्सन होगा- शिक्षक के रोते-बिलखते परिजन संवाददाता, मांझीजयप्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने 50 वर्षीय […]

विज्ञापन

विरोध में रोड जाम, आगजनीहादसा. जयप्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर ट्रक ने शिक्षक को कुचला, मौत ट्रक लेकर बलिया की तरफ भाग निकला चालकपुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ानोट: फोटो नंबर 18 सीएचपी 3 है कैप्सन होगा- शिक्षक के रोते-बिलखते परिजन संवाददाता, मांझीजयप्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने 50 वर्षीय एक शिक्षक को कुचल दिया. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक धनी छपरा गांव निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र व शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह बताये जाते हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र एप्रोच मार्ग से सामान खरीद कर अपने घर जा रहे थे, तभी छपरा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. सिर कुचलने के बाद ट्रकचालक ट्रक लेकर बलिया की तरफ भाग निकला. वहीं, विरोध में ग्रामीणों ने एप्रोच सड़क को आगजनी कर जाम कर दिया. दुर्घटना की सूचना पर गश्ती कर रहे सअनि मो. आजाद खां ने उत्तरप्रदेश पुलिस के सहयोग से चांद दियरा पुलिस चौकी पर ट्रक व चालक को पकड़ लिया. घटना में मृत शिक्षक सत्येंद्र सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल के सिकरिया हाइस्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे. वे शनिवार को घर आये थे और रविवार की संध्या किसी कार्य से घर से निकले थे. इसी दौरान यह घटना हो गयी. शव उठाने से रोकाघटना की सूचना पर धनी छपरा गांव के ग्रामीणों ने एप्रोच सड़क को आगजनी कर जाम कर दिया तथा शव को पुलिस द्वारा उठाये जाने से रोक दिया. ग्रामीण वरीय पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे. लगभग पांच घंटे तक छपरा-मांझी, मांझी-बलिया तथा छपरा एकमा रोड जाम रहा. पुलिस आक्रोशितों को समझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन ग्रामीण पुलिस की नहीं सुन रहे थे. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक के करीब चार घंटा तक समझाने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षक के शव को उठने दिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे ग्रामीणघटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से सड़क के किनारे अतिक्रमित की गयी सरकारी जमीन को खाली कराने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण की वजह से लगातार छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं. थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को अाश्वस्त किया कि जल्द ही सड़क के किनारे का अतिक्रमण हटवाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन