थम नहीं रहा सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

मालवाहक व यात्री वाहनों पर ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी छपरा (सारण) : जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. एक पखवारे के अंदर 15 मौतें हो चुकी हैं और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह भी इसी पखवारे में मनाया गया. इस दौरान भी सड़क […]
विज्ञापन
मालवाहक व यात्री वाहनों पर ओवरलोडिंग धड़ल्ले से जारी
छपरा (सारण) : जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. एक पखवारे के अंदर 15 मौतें हो चुकी हैं और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह भी इसी पखवारे में मनाया गया. इस दौरान भी सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा. दुर्घटनाओं का मुख्य कारण अनियंत्रित ढंग से वाहनों का परिचालन करना तथा मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग कर सामानों की ढुलाई करना है.
लोग तो दुर्घटनाओं में मरे ही, इस दौरान मवेशियों से लदे कई वाहन भी दुर्घटना के शिकार हो गये. अमनौर में मवेशी लदे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 23 बैलों की मौत हो गयी.
नहीं हो रहा है नियमों का पालन
वाहन परिचालकों के द्वारा मोटरवाहन अधिनियम तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. लंबी दूरी के मालवाहक वाहनों पर ओवरलोडिंग कर सामान की ढुलाई की जा रही है. यात्री वाहनों पर क्षमता से अधिक लदान कर परिचालन करना आम बात है. निजी वाहनों को किराये पर भी परिचालन किया जा रहा है.
दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल लोडिंग गंभीर समस्या बनती जा रही है. बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कई चालक टेंपो और ट्रैक्टर, पिकअप वैन का परिचालन कर रहे हैं. यही नहीं, नाबालिग किशोर शहर में टेंपो और ट्रैक्टर चलाते रहे हैं. इस वजह से जाम और सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










