प्रतिनिधिमंडल ने जलजमाव का लिया जायजा

प्रतिनिधिमंडल ने जलजमाव का लिया जायजाछपरा. केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नगरा की अफौर पंचायत स्थित अफौर तख्त गांव का दौरा कर वहां के जलजमाव की समस्या का जायजा लिया एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्या के निराकरण का उपाय ढूंढ़ा. लोगों […]
प्रतिनिधिमंडल ने जलजमाव का लिया जायजाछपरा. केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नगरा की अफौर पंचायत स्थित अफौर तख्त गांव का दौरा कर वहां के जलजमाव की समस्या का जायजा लिया एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्या के निराकरण का उपाय ढूंढ़ा. लोगों की सहभागिता के आधार पर निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक भूमि पर यदि सोख्ता का निर्माण किया जाये, तो समस्या का निराकरण हो सकता है एवं प्रदूषण व संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है. प्रतिनिधिमंडल ने निर्णय से मंत्री सह सांसद को अवगत कराया, जिस पर मंत्री श्री रूडी ने तत्काल कनीय अभियंता का कार्य का प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया. प्रतिनिधिमंडल में सत्येंद्र कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, बबलू मिश्र एवं संतोष राय शामिल थे. बैठक में मुखिया सुरेश प्रसाद, राजीव प्रसाद, वीरेंद्र चौरसिया, अनिल मांझी व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










