भाजपा के लिए देश सर्वोपरि: मंगल

भाजपा के लिए देश सर्वोपरि: मंगलभाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजननोट. फोटो नंबर 17 सीएचपी 6 है. कैप्सन होगा- प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष छपरा. भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है. आवश्यकता पड़ने पर हमने देश हित में पार्टी का विलय किया और अपनी पहचान को भी समाप्त कर […]
भाजपा के लिए देश सर्वोपरि: मंगलभाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजननोट. फोटो नंबर 17 सीएचपी 6 है. कैप्सन होगा- प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष छपरा. भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है. आवश्यकता पड़ने पर हमने देश हित में पार्टी का विलय किया और अपनी पहचान को भी समाप्त कर दिया. पुन: देश की राजनीति को दिशा देने के लिए राजनीति दल के रूप में अपनी अलग पहचान बनायी. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने आरएन सिंह इवनिंग कॉलेज में आयोजित पार्टी के एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में सत्र संचालन के दौरान कहीं. श्री पांडेय ने पार्टी के 65 वर्षों के इतिहास को प्रस्तुत करते हुए देश के लिए नेताओं के त्याग व बलिदान पर प्रकाश डाला. सैद्धांतिक अधिष्ठान सत्र का संचालन करते हुए एकात्म मानववाद को पार्टी का मूल मंत्र बताया. उन्होंने कहा कि जब दुनिया पूंजीवाद व साभ्यवाद के द्वंद्व में फंसी थी, तब हमने मानववाद का मंत्र दिया. कुल पांच सत्रों का संचालन प्रदेश के सह संगठन मंत्री शिवनारायण प्रसाद, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार सिंह एवं सूबेदार जी ने किया. प्रशिक्षण में छपरा, सीवान व गोपालगंज के सभी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं समेत प्रदेश के मंच व मोरचा के पदाधिकारी शामिल हुए. प्रारंभ में वर्ग प्रभारी विमल प्रकाश ने किया. मौके पर मुख्य रूप से अशोक कुमार सिंह, वेदप्रकाश उपाध्याय, सीवान के अभिमन्यु सिंह, गोपालगंज के ब्रह्मानंद पांडेय, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, विधायक शत्रुघ्न तिवारी, जनक सिंह, प्राचार्य अरुण सिंह, लालबाबू राय, ज्ञानचंद मांझी, रामायण मांझी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रंजीत सिंह, बृजमोहन सिंह, प्रो केबी सिंह, सत्येंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










