बैंगन की खेती से खुशहाल हो रहे हैं किसान

Published at :17 Jan 2016 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
बैंगन की खेती से खुशहाल हो रहे हैं किसान

बैंगन की खेती से खुशहाल हो रहे हैं किसान प्रखंड की अकिलपुर, मानुपुर समेत कई पंचायतों में होता है ब्लू बैंगन का उत्पादननगर के एक दर्जन से अधिक आढ़तों में प्रतिदिन बिकता है 40 से 50 क्विंटल बैंगन नोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवाराप्रखंड अधीन क्षेत्रों में बैंगन के उत्पादन से किसानों […]

विज्ञापन

बैंगन की खेती से खुशहाल हो रहे हैं किसान प्रखंड की अकिलपुर, मानुपुर समेत कई पंचायतों में होता है ब्लू बैंगन का उत्पादननगर के एक दर्जन से अधिक आढ़तों में प्रतिदिन बिकता है 40 से 50 क्विंटल बैंगन नोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवाराप्रखंड अधीन क्षेत्रों में बैंगन के उत्पादन से किसानों की आर्थिक दशा बेहतर हुई है. वहीं, जिले में बैंगन उत्पादन के मामले में दिघवारा प्रखंड अग्रणी स्थान हासिल कर रहा है. नगर के मुख्य बाजार के लगभग एक दर्जन आढ़त प्रतिदिन बैंगन से भरे दिखते हैं. आढ़तों पर पहुंचनेवाले अधिकांश बैगन अकिलपुर पंचायत के बतरौली, सलहली, बंगलापर, अकिलपुर आदि गांवों के अलावा रामदासचक दियारा समेत मानुपूर व झौवा पंचायतों से आते हैं. दरियापुर प्रखंड की कई पंचायतों में उत्पादित बैंगन भी प्रतिदिन आढ़तों तक पहुंचते हैं. दोपहर तक आढ़तों में खरीदारों की भीड़ दिखती है.लगभग 40 से 50 क्विंटल बैंगन की प्रतिदिन होती है बिक्रीनगर पंचायत के बस स्टैंड के समीप अवस्थित लगभग एक दर्जन छोटे-बड़े सब्जी आढ़तों में प्रतिदिन 40 से 50 क्विंटल बैंगनों की बिक्री होती है. इन आढ़तों से छपरा, सीवान, गोपालगंज, पटना, वैशाली, समस्तीपुर आदि जिलों के व्यापारी बैंगन खरीद कर अपने इलाकों में जाकर बेचते हुए अच्छी आमदनी प्राप्त करते हैं.15 से 18 ‍रुपये प्रति किलो बिगता है बैंगनआढ़तों से प्रतिदिन बिकनेवाले बैंगन का रेट अलग-अलग होता है. अच्छी क्वालिटटी का बैंगन 15 से 18 रुपया प्रति किलो बिकता है. अहले सुबह से ही बैंगन लादे किसान आढ़तों की ओर जाते दिखाई पड़ते हैं. साइकिलों पर बैंगन लादे झुंड में किसान गंगा पार कर आढ़तों तक पहुंचते हैं फिर बैंगनों को बेच कर दोपहर तक घरों की ओर लोटते हैँ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन