आयुक्त ने दिया 15 बसों का परमिट

आयुक्त ने दिया 15 बसों का परमिट सराहनीय. यूपी, बंगाल, बिहार, झारखंड के मुख्य शहरों में अपनी बसें चलायेगा राज्य ट्रांसपोर्ट 70 और बसें मिलेंगी छपरा प्रमंडलीय बस डीपो को संवाददाता, छपरा (सदर)बिहार राज्य पथ परिवहन की बसें राज्य के अलावा यूपी, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के मुख्य शहरों में भी चलेंगी. परिवहन मंत्री चंद्रिका […]
आयुक्त ने दिया 15 बसों का परमिट सराहनीय. यूपी, बंगाल, बिहार, झारखंड के मुख्य शहरों में अपनी बसें चलायेगा राज्य ट्रांसपोर्ट 70 और बसें मिलेंगी छपरा प्रमंडलीय बस डीपो को संवाददाता, छपरा (सदर)बिहार राज्य पथ परिवहन की बसें राज्य के अलावा यूपी, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के मुख्य शहरों में भी चलेंगी. परिवहन मंत्री चंद्रिका राय की पहल पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के छपरा डिपो को अब तक 15 बसें मिल चुकी हैं. वहीं, और 70 बसें भी शीघ्र ही मिलने की सूचना है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रमंडलीय प्रबंधक पीके झा के अनुसार, पूर्व में मिलीं 15 बसों का परमिट भी प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर एवं संयुक्त आयुक्त सह आरटीए सच्चिदानंद चौधरी के साथ हुई बैठक में मिल गया है. इससे विभागीय मंत्री की हरी झंडी मिलते ही सारण के परसा, सिताबदियारा, मशरक, अमनौर, सीवान, गोपालगंज, रघुनाथपुर, हथुआ आदि विभिन्न स्थानों के लिए पथ परिवहन निगम की बसें चलने लगेंगी. प्रमंडलीय प्रबंधक श्री झा के अनुसार, परमिट के साथ-साथ राज्य ट्रांसपोर्ट की बसों का दूरी के अनुसार किराया भी निर्धारित कर दिया गया है, जिससे इन बसों से यात्रा करनेवाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो. वहीं, इसके लिए बस चालक, खलासी, कंडक्टर आदि की बहाली की अधिकतर प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों के यात्रियों को जिला मुख्यालय बिना किसी परेशानी के आने-जाने में परेशानी नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










