अपहृत सरपंचपति का िमला शव, हंगामा

रसूलपुर (सारण) : थाना क्षेत्र की असहनी पंचायत की सरपंच रानी देवी के अपहृत पति दिलीप यादव का शव शनिवार को मिला . इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने जम कर उत्पात मचाया. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को छह चक्र हवाई फायरिंग करनी पड़ी. दिलीप यादव तिहरे हत्याकांड के गवाह थे. 2009 में […]
रसूलपुर (सारण) : थाना क्षेत्र की असहनी पंचायत की सरपंच रानी देवी के अपहृत पति दिलीप यादव का शव शनिवार को मिला . इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने जम कर उत्पात मचाया. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को छह चक्र हवाई फायरिंग करनी पड़ी. दिलीप यादव तिहरे हत्याकांड के गवाह थे. 2009 में 12 मार्च को असहनी गांव में होली के दिन तीन लोगों की हत्या कर दी गयी थी, जिसके नामजद आरोपित मुखिया इशनाथय यादव, अनिल ओझा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी सरपंच रानी देवी के बयान पर दर्ज की गयी है. थाना क्षेत्र के रसूलपुर चैनपुर पथ पर योगिया गांव के समीप बोहटा नदीपुल के पास दिलीप का शव मिला था.
पथराव में सदर सडीपीओ राज कुमार कर्ण समेत एक दर्जन पुलिस कर्मियों को भी चोटें आयी हैं. इसको लेकर अफरा-तफरी मची रही. घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएम दीपक आनंद, एसपी सत्यवीर सिंह भी पहुंचे. पहले से सदर एसडीपीओ राजकुमार कर्ण, मढौरा एसडीपीओ अशोक सिंह, महाराजगंज एसडीपीओ, रसूलपुर, एकमा, दाउदपुर, मांझी समेत कई थानों के थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी, काफी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स, एसएसबी, आइटीबीपी के जवान मौजूद थे.
इसके पहले सुबह में रसूलपुर बाजार को बंद करा दिया. छपरा-सीवान तथा रसूलपुर-चैनपुर पथ को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. इसी को लेकर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान वहां पहुंचे थे. सरपंच रानी देवी के पति दिलीप कुमार यादव का अपहरण शुक्रवार की संध्या उस समय कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










