पुलिस नहीं ला सकी गवाह

Published at :09 Jun 2015 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस नहीं ला सकी गवाह

मीना-अजरुन हुए पेश गवाही व पेशी की अगली तिथि कल छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में विषाक्त मध्याह्न् भोजन खाने से 23 बच्चों की हुई मौत के मामले में एक बार फिर गवाही नहीं हो सकी. वजह पुलिस द्वारा गवाह को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं कराया जाना है. […]

विज्ञापन
मीना-अजरुन हुए पेश
गवाही व पेशी की अगली तिथि कल
छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में विषाक्त मध्याह्न् भोजन खाने से 23 बच्चों की हुई मौत के मामले में एक बार फिर गवाही नहीं हो सकी.
वजह पुलिस द्वारा गवाह को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं कराया जाना है. सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में गंडामन मामले की सत्रवाद संख्या 811/13 में 18 वें गवाह की गवाही होनी निश्चित थी. परंतु, स्थानीय पुलिस द्वारा मामले के किसी गवाह को प्रस्तुत नहीं कराये जाने के कारण गवाही नहीं हो सकी.
हालांकि गवाह का परीक्षण तथा प्रति परीक्षण के लिए अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक अजीत कुमार सिंह व एपीपी समीर मिश्र तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता भोला प्रसाद तथा नरेश प्रसाद राय न्यायालय में उपस्थित थे.
वहीं गंडामन मामले में प्राथमिकी अभियुक्त बनायी गयीं विद्यालय की तत्कालीन प्रधान शिक्षिका मीना देवी आरोपित बनाये गये अपने पति अजरुन राय के साथ न्यायालय में पेश हुईं. न्यायाधीश ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि 10 जून तक बढ़ाते हुए मंडल कारा भेजे जाने का तथा 10 जून को ही साक्ष्य के लिए अगली तिथि मुकर्रर की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन