सारण के दरियापुर में दर्दनाक हादसा, दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

Saran News: सारण के दरियापुर प्रखंड के जितवारपुर गांव में लीची तोड़ने के दौरान पेड़ की डाल टूटने से दो चचेरी बहनें पानी भरे गड्ढे में गिर गईं, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान जूही कुमारी (5वर्ष) और नेहा कुमारी (6 वर्ष) के रूप में हुई है.

Saran News: सारण के दरियापुर प्रखंड के जितवारपुर गांव में लीची तोड़ने के दौरान पेड़ की डाल टूटने से दो चचेरी बहनें पानी भरे गड्ढे में गिर गईं, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान जूही कुमारी (5वर्ष) और नेहा कुमारी (6 वर्ष) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के जितवारपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

लीची तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां लीची तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थीं. इसी दौरान अचानक पेड़ की डाल टूट गई, जिससे दोनों संतुलन खो बैठीं और नीचे पानी भरे नाला नुमा गड्ढे में गिर गईं.

पानी भरे गड्ढे में गिरने से डूब गईं बच्चियां

गड्ढे में पानी भरा होने के कारण दोनों बच्चियां बाहर नहीं निकल सकीं और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतकों की पहचान

मृतक बच्चियों की पहचान 5 वर्षीय जूही कुमारी (पिता दिनेश शर्मा) और 6 वर्षीय नेहा कुमारी (पिता संजय शर्मा) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं.

गांव में पसरा मातम

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है.
ALSO READ: पटना के बिहटा में लई बाजार में फायरिंग और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन