हड़ताल छठे दिन भी जारी,चिकित्सा कार्य रहा ठप

Published at :07 Jun 2015 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल छठे दिन भी जारी,चिकित्सा कार्य रहा ठप

छपरा (सारण) : चिकित्साकर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने को लेकर डीएम दीपक आनंद ने सिविल सजर्न तथा अन्य अधिकारियों की बैठक शनिवार को बुलायी और ओपीडी समेत अन्य चिकित्सा सेवा बहाल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. आम जनों को चिकित्सा सेवा सुलभ कराने के लिए ओपीडी में वैकल्पिक व्यवस्था करने को भी कहा है. […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : चिकित्साकर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने को लेकर डीएम दीपक आनंद ने सिविल सजर्न तथा अन्य अधिकारियों की बैठक शनिवार को बुलायी और ओपीडी समेत अन्य चिकित्सा सेवा बहाल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. आम जनों को चिकित्सा सेवा सुलभ कराने के लिए ओपीडी में वैकल्पिक व्यवस्था करने को भी कहा है.
डीएम ने कहा है कि हड़ताली कर्मचारी कार्य को बाधित नहीं करें. संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं, लेकिन जो नियमित कर्मचारी हैं, वह अपने कर्तव्यों व दायित्वों का पालन ईमानदारी के साथ करें. एड्स मरीजों, यक्ष्मा रोगियों को हर हाल में समय पर दवा उपलब्ध कराएं. नियमित टीकाकरण अभियान को निर्बाध रूप से जारी रखें. प्रभारी सिविल सजर्न डॉ शंभुनाथ सिंह ने कहा कि संविदा पर चिकित्साकर्मियों की हड़ताल के बारे में राज्य सरकार को अवगत कराया गया है.हड़ताल के कारण उत्पन्न स्थिति से भी अवगत कराया गया है.
ओपीडी के समक्ष किया प्रदर्शन :सारण जिला संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शनिवार को भी हड़ताल जारी रही. हड़ताली कर्मचारियों ने ओपीडी को बंद करा दिया और उसके समक्ष प्रदर्शन किया. संघ के संयोजक रमेशचंद्र के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में संविदा पर बहाल सभी तरह के चिकित्साकर्मियों ने भाग लिया. आशा, ममता, डाटा इंट्री ऑपरेटर, हेल्थ मैनेजर, लेखापाल, लेखा प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक प्रबंधक, लैब टेक्नीशियन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ आदि ने भाग लिया.
धरना को राजेश्वर प्रसाद, धीरज कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार, मनीषा कुमारी, स्नेहा कुमारी, ऋचा कुमारी, श्यामा कुमारी, सुनीता कुमारी, गायत्री कुमारी, गिरिराज कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार आदि ने संबोधित किया.
क्या कहते हैं अधिकारी
सदर अस्पताल के ओपीडी को चालू कराने की वैकल्पिक व्यवस्था सोमवार से की जायेगी. जरूरत पड़ी, तो काम बाधित करने वालों से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जायेगा.
डॉ शंभुनाथ सिंह
प्रभारी सिविल सजर्न, सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन