अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर राजमिस्त्री की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा-तरैया पथ पर डेहुरी गांव के पास ट्रक के धक्के से घायल युवक की मौत उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाते समय रास्ते में गुरुवार को हो गयी. बताया जाता है कि डेहुरी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से राजमिस्त्री राकेश कुमार जख्मी […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा-तरैया पथ पर डेहुरी गांव के पास ट्रक के धक्के से घायल युवक की मौत उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाते समय रास्ते में गुरुवार को हो गयी.
बताया जाता है कि डेहुरी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ जाने से राजमिस्त्री राकेश कुमार जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया. घायल को छपरा लाते समय रास्ते में मौत हो गयी. वह मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा गांव निवासी शिवशंकर महतो का पुत्र बताया जाता है. ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. ट्रक को तरैया थाने में रखा गया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.
बताते चलें कि एसएच 73 पर आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आये दिन लोगों की मौत हो रही है. इस मार्ग पर सड़क दुर्घटना के कारण वाहन परिचालक तथा बाइक सवार भयभीत रह रहे हैं.
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह ट्रक के धक्के से मौत का शिकार हुआ युवक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और व राजमिस्त्री का कार्य करता था, जिसकी कमाई से परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण होता था. राकेश की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम छा गया है और उसके माता-पिता अपने भरण-पोषण को लेकर चिंतित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










