फरार अभियुक्तों की शीघ्र करें गिरफ्तारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : अधिवक्ता को जख्मी कर लूटपाट करने के मामले में वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्तों, जिन पर रेड वारंट भी जारी किया जा चुका है, की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को लेकर न्यायालय ने डेरनी थानाध्यक्ष को आदेश दिया गया है. उक्त आदेश प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेद्र कुमार तिवारी ने देते हुए […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : अधिवक्ता को जख्मी कर लूटपाट करने के मामले में वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्तों, जिन पर रेड वारंट भी जारी किया जा चुका है, की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को लेकर न्यायालय ने डेरनी थानाध्यक्ष को आदेश दिया गया है.
उक्त आदेश प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेद्र कुमार तिवारी ने देते हुए थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर स्थायी अधिपत्र को निष्पादित कर न्यायालय में दाखिल करने का आदेश दिया है. विदित हो कि डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कोठी निवासी अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने नौ लोगों पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिसमें रेड वारंट तक जारी किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










