राशि निकालने के लिए उपभोक्ता रहे परेशान

Published at :03 Jun 2015 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
राशि निकालने के लिए उपभोक्ता रहे परेशान

दिघवारा की तीनों एटीएम अक्सर रहती हैं खराब दिघवारा : वाणिज्यिक दृष्टिकोण से दिघवारा बाजार का अपना महत्व है. मुख्य बाजार, दिघवारा में अवस्थित बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बूथ अवस्थित मगर तीनों एटीएम बूथ बराबर खराब रहते हैं. कभी कैश नहीं, तो कभी मशीन की खराबी के […]

विज्ञापन
दिघवारा की तीनों एटीएम अक्सर रहती हैं खराब
दिघवारा : वाणिज्यिक दृष्टिकोण से दिघवारा बाजार का अपना महत्व है. मुख्य बाजार, दिघवारा में अवस्थित बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बूथ अवस्थित मगर तीनों एटीएम बूथ बराबर खराब रहते हैं. कभी कैश नहीं, तो कभी मशीन की खराबी के कारण उपभोक्ता एटीएम बूथों का लाभ नहीं उठा पाते हैं. ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को बैंक शाखाओं में जाकर घंटों लाइन में खड़े होकर राशि प्राप्त करनी पड़ती है.
मंगलवार को भी बाजार के सभी एटीएम बूथ खराब रहे, जिस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई. वहीं, बैंक शाखाओं में राशि निकालने के लिए गये उपभोक्ताओं को गरमी से बेहाल देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन