सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग हुए घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2015 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से दो घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जबकि शेष अन्य का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में गड़खा थाना क्षेत्र के अडुपुर गांव के जयवंशी सिंह […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से दो घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जबकि शेष अन्य का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.
घायलों में गड़खा थाना क्षेत्र के अडुपुर गांव के जयवंशी सिंह के पुत्र मोहन सिंह, गोपालगंज जिले के दिघवा दुबौली गांव के रमेश कुमार के पुत्र बिट्टू, दिघवारा के टिल्लू, नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग के धीरज कुमार, मकेश मुसहर टोली के अशोक प्रसाद की पुत्री निशा कुमारी, मांझी के अमन कुमार यादव आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










