परसा में भूमि संबंधी विवाद में 16 जख्मी

Published at :03 Jun 2015 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
परसा में भूमि संबंधी विवाद में 16 जख्मी

परसा : थाना क्षेत्र के वीरकुंवारी गांव में पुरानी भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 16 लोग घायल हुए. घायलों में राम तेरस राय, मालिक राय, मुन्नी देवी, विश्वनाथ राय, अमरनाथ राय, परिख राय, सिपाही राय, विधान राय दूसरे पक्ष शंभू राय, लोकनाथ राय, सिकंदर राय, योगेंद्र राय, किशोरी राय, सरोज राय […]

विज्ञापन
परसा : थाना क्षेत्र के वीरकुंवारी गांव में पुरानी भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 16 लोग घायल हुए. घायलों में राम तेरस राय, मालिक राय, मुन्नी देवी, विश्वनाथ राय, अमरनाथ राय, परिख राय, सिपाही राय, विधान राय दूसरे पक्ष शंभू राय, लोकनाथ राय, सिकंदर राय, योगेंद्र राय, किशोरी राय, सरोज राय शामिल हैं. सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, परसा में किया गया. पुलिस ने पीएचसी में पहुंच घायलों की स्थिति की जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
वहीं, थाना क्षेत्र के शंकरडीह (नटटोली) में पुराने विवाद को लेकर जम कर मारपीट की घटना हुई. इसमें उपेंद्र नट तथा गुड्डू नट गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनका इलाज पीएचसी, परसा में चल रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है. फर्द बयान देने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन