दारोगा हत्या मामले में पांच की हुई पेशी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के थानाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में गिरफ्तार कर मंडल कारा भेजे गये पांच अभियुक्तों की न्यायालय में पेशी हुई. मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शक्तिधर भारती के न्यायालय में जिन आरोपितों की पेशी हुई, उनमेंइसुआपुर थाना क्षेत्र के गंगोई निवासी रिकेश कुमार सिंह […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के थानाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में गिरफ्तार कर मंडल कारा भेजे गये पांच अभियुक्तों की न्यायालय में पेशी हुई.
मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शक्तिधर भारती के न्यायालय में जिन आरोपितों की पेशी हुई, उनमेंइसुआपुर थाना क्षेत्र के गंगोई निवासी रिकेश कुमार सिंह उर्फ लव, उसके छोटे भाई राजन कुमार सिंह उर्फ कुश और अता नगर निवासी रविरंजन कुमार सिंह उर्फ कल्लू के अलावा परसा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मुन्ना चौबे उर्फ बाबा तथा भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा निवासी विजय सिंह उर्फ अलगु शामिल हैं.
न्यायिक पदाधिकारी ने उपरोक्त पांचों को पेशी के उपरांत इनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 15 जून तक बढ़ाते हुए मंडल कारा भेजे जाने का आदेश दिया. उपरोक्त पांचों पर पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय के टेकनिवास सेल के प्रभारी नीरज कुमार ने घटना में संलिप्तता जताते हुए इसुआपुर थाना कांड संख्या 146/14 में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
उसी, मामले में सभी की कोर्ट में पेशी हुई है. अभियुक्तों में रिकेश को छोड़ अन्य सभी की न्यायालय के आदेश पर आवाज को रिकॉर्ड कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां से जांच प्रतिवेदन आना बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










