नकद समेत लाखों की संपत्ति की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर कामता सखी मुहल्ला निवासी संतप्रकाश श्रीवास्तव के घर मे घुस कर चोरों ने शनिवार की रात नगद समेत एक लाख रुपये के आभूषण आदि चुरा लिये. चोर खिड़की के सहारे छत पर चढ़ कर कमरे में चले गये तथा कूलर पर रखी चाबी के गुच्छे से […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर कामता सखी मुहल्ला निवासी संतप्रकाश श्रीवास्तव के घर मे घुस कर चोरों ने शनिवार की रात नगद समेत एक लाख रुपये के आभूषण आदि चुरा लिये.
चोर खिड़की के सहारे छत पर चढ़ कर कमरे में चले गये तथा कूलर पर रखी चाबी के गुच्छे से घर के अंदर की अलमारी को खोल कर 43 हजार, दो सौ नकद, सोने की चेन, बाली एवं पायल, दो मोबाइल, घड़ी आदि चुरा लिये. घटना की जानकारी परिजनों को सुबह में नींद खुलने के बाद कपड़ा एवं सामान बिखरा देख कर हुई. इस संबंध में थाने में सूचना दर्ज करायी गयी है.
मालूम हो कि आये दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. उधर, मुहल्लावासियों ने सुरक्षा के मद्देनजर जयप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में डीआइजी को ज्ञापन देकर प्रभुनाथ नगर मुहल्ले में पुलिस चौकी स्थापित करने की जरूरत जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










