चमकेंगी शहरी निकायों की सड़कें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2015 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने चालू वित्तीय वर्ष में योजनाओं की चयन का दिया निर्देश छपरा (सदर) : छपरा नगर पर्षद तथा अन्य छह नगर पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए नगर विकास विभाग ने जिला विकास शाखा को निर्देशित किया है. इन सभी नगर निकायों के पदाधिकारियों […]
विज्ञापन
प्रधान सचिव ने चालू वित्तीय वर्ष में योजनाओं की चयन का दिया निर्देश
छपरा (सदर) : छपरा नगर पर्षद तथा अन्य छह नगर पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए नगर विकास विभाग ने जिला विकास शाखा को निर्देशित किया है. इन सभी नगर निकायों के पदाधिकारियों को जून के द्वितीय सप्ताह तक हर हाल में सड़क, नाला निर्माण, सौंदर्यीकरण आदि के कार्य करने हैं.
आठ करोड़ का आवंटन मिलने की है सूचना : जिला शहरी विकास अभिकरण के अधिकृत सूत्रों की मानें, तो छपरा नगर पर्षद के अलावा सोनपुर, मढ़ौरा, परसा, दिघवारा, रिविलगंज तथा एकमा नगर पंचायतों में वित्तीय वर्ष 15-16 में यह राशि खर्च की जानी है.
पिछले वित्तीय वर्ष में छह करोड़ रुपये की राशि मिली थी, जिसे चालू वित्तीय वर्ष में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने बढ़ा कर आठ करोड़ रुपये सारण जिले के लिए कर दिया है.
शहरी विकास के तहत होंगे ये कार्य : नगर विकास विभाग से शहरी विकास योजना के तहत मिलनेवाली इस राशि से छपरा-शहर के अलावा मढ़ौरा, सोनपुर, दिघवारा, रिविलगंज, एकमा, परसा नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, नाला निर्माण, चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग आदि कार्य होंगे.
योजनाओं का चयन करने में लगे संबंधित पदाधिकारी : शहरी विकास योजना के तहत चयनित होनेवाली इन योजनाओं को आगामी बैठक में स्वीकृति के लिए सभी नगर पंचायतों एवं नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जिला विकास शाखा से समन्वय स्थापित कर योजनाओं के चयन में लगे हैं. इससे इन नगर पंचायतों की कई सड़कों, नालियों एवं चौक-चौराहों की तसवीर बदलने की उम्मीद जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










