पंचम राज्य वित्त आयोग की प्रमंडलीय बैठक 17 को

Published at :01 Jun 2015 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
पंचम राज्य वित्त आयोग की प्रमंडलीय बैठक 17 को

छपरा : सारण प्रमंडल की पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकाय के चयनित जनप्रतिनिधियों की बैठक 17 जून को प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे. इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर ने सारण, सीवान, गोपालगंज के डीएम को पत्र भेज कर अपने-अपने जिले से चयनित मुखिया, सरपंच, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा प्रमुख का नाम भेजने का […]

विज्ञापन
छपरा : सारण प्रमंडल की पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकाय के चयनित जनप्रतिनिधियों की बैठक 17 जून को प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे. इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर ने सारण, सीवान, गोपालगंज के डीएम को पत्र भेज कर अपने-अपने जिले से चयनित मुखिया, सरपंच, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा प्रमुख का नाम भेजने का निर्देश दिया है.
दो सत्रों में होनेवाली इस बैठक में पूर्वाह्न् में पंचायती राज संस्थाओं के जिला पर्षद के अध्यक्ष, पंचायत राज विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक से लेकर पंचायती राज पदाधिकारी तथा प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा चुने गये 10 पंचायत प्रतिनिधि, 10 मुखिया, 10 सरपंच एवं 20 प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
वहीं, दूसरे सत्र में भी सभी शहरी निकायों के चुने गये अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी व नगर विकास विभाग के प्रतिनिधि भाग लेंगे. इसके तहत पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकाय के प्रतिनिधियों द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग के आलोक में प्रश्नावली ली जायेगी तथा उनसे जवाब तलब लिया जायेगा.
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों से स्थानीय निकायों को संबोधित प्रश्नावली का ऑन लाइन रिस्पांस, स्थानीय निकायों के द्वारा अपना संसाधन बढ़ाने के उपाय, नागरिक सुविधाओं में सुधार, स्थानीय निकायों के क्षमता विकास के उपाय तथा निकायों की विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव शामिल हैं.
आयुक्त के निर्देशानुसार, सारण के चार चयनित प्रमुख, मुखिया एवं सरपंच तथा सात प्रखंडों के पंचायत राज पदाधिकारी शामिल होंगे. वहीं, सीवान तथा गोपालगंज के तीन-तीन मुखिया, तीन-पंचायत समिति प्रमुख तथा तीन-तीन सरपंचों को इस बैठक में बुलाया गया, जो अपना विचार रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन