एक घर में ढांढ़स बंधा दूसरे घर पहुंचते ही निकले आंसू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2015 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

रामनगर गांव में तीन युवकों की मौत से माहौल गमगीन छपरा (नगर) : आज मेरे यार की शादी है. दोस्त की शादी की खुशी को जाहिर करता हिंदी फिल्म का यह गीत दोस्तों को हमेशा के लिए बिछुड़ने पर मजबूर कर दिया. पहाड़पुर के समीप शुक्रवार की रात निर्माणाधीन पुलिया में बाइक गिरने से मरे […]
विज्ञापन
रामनगर गांव में तीन युवकों की मौत से माहौल गमगीन
छपरा (नगर) : आज मेरे यार की शादी है. दोस्त की शादी की खुशी को जाहिर करता हिंदी फिल्म का यह गीत दोस्तों को हमेशा के लिए बिछुड़ने पर मजबूर कर दिया. पहाड़पुर के समीप शुक्रवार की रात निर्माणाधीन पुलिया में बाइक गिरने से मरे प्रभात कुमार पप्पू, गोपी कुमार तथा अंगद कुमार तीनों पक्के दोस्त थे.
तीनों मुफस्सिल निवासी पंचम राय के पुत्र व दोस्त की शादी में शामिल होकर इस वादे के साथ लौट रहे थे कि अगले दिन दूल्हे से शादी की पार्टी लेंगे. लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गयी.
गांव में पसरा सन्नाटा : एक ही गांव के तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत होने से सदर प्रखंड के रामनगर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. तीनों घरों से उठने वाले चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. स्थिति ऐसी हो गयी मृत युवकों में से किसी एक के घर
सांत्वना देने पहुंचने वाले ग्रामीण दूसरे युवक के घर तक पहुंचते-पहुंचते खुद के आंसू को नहीं रोक पा रहे थे. वहीं, युवकों की मां व बहनों का तो रो-रो कर बुरा हाल था.
परिवार को थी बड़ी उम्मीद : बाइक दुर्घटना में मृत युवकों के घर के लोगों को उनसे बड़ी उम्मीद थी.जंगबहादुर के पुत्र प्रभात कुमार पप्पू तथा सुरेश शर्मा के पुत्र अंगद कुमार स्नातक की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट हुए थे. वहीं, जगदम कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहे गोपी कुमार के पिता अशोक शर्मा का कहना था कि वह काफी होनहार था. उसकी मौत से तो उनकी कमर ही टूट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










