एसपी से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी कन्हैया लाल प्रसाद सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन दिया है, जिसमें कहा है कि कुछ लोगों द्वारा उसकी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है.जबकि उक्त भूमि पर धारा 144 के तहत मामला दर्ज है और अनुमंडलाधिकारी द्वारा थाने से […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी कन्हैया लाल प्रसाद सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन दिया है, जिसमें कहा है कि कुछ लोगों द्वारा उसकी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है.जबकि उक्त भूमि पर धारा 144 के तहत मामला दर्ज है और अनुमंडलाधिकारी द्वारा थाने से जांच प्रतिवेदन की मांग भी की जा चुकी है. उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रतिवेदन भेजने में अनावश्यक रूप से विलंब कर कब्जाधारी को लाभ पहुंचा रही है.
उन्हें धमकियां दी रही हैं. श्री सिन्हा ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. एसपी ने कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










