दुर्घटनाओं में हुई बढ़ोतरी,तीन की मौत

Published at :30 May 2015 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में हुई बढ़ोतरी,तीन की मौत

सड़क हादसों में अलग-अलग स्थानों पर एक दर्जन लोग हुए घायल छपरा (सारण) : जिले में सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. बनियापुर में सड़क […]

विज्ञापन
सड़क हादसों में अलग-अलग स्थानों पर एक दर्जन लोग हुए घायल
छपरा (सारण) : जिले में सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. बनियापुर में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी.
शहर के ब्रह्मपुरपुल के पास सड़क किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी मौत वाहन से कुचल कर हो गयी. छपरा-पटना मेन रोड पर अवतार नगर के पास एक टेंपो गड्ढे में पलट गया, जिसमें सवार दर्जन भर यात्री जख्मी हो गये. वहीं परसा में एक फल व्यवसायी की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी.
बाइक से गिर कर महिला की गयी जान: बनियापुर थाना क्षेत्र के राम धनाव गांव के शैलेंद्र कुमार सिंह की पत्नी पुनकली देवी (50 वर्ष) की मौत शुक्रवार को बाइक से गिर जाने के कारण हो गयी.
वह महिला अपने पुत्र के साथ मायके जा रही थी, तभी अटौली हाइस्कूल के समीप बाइक से गिर गयी. बाइक से गिरने के कारण महिला को काफी गंभीर चोटें आयीं. घायल अवस्था में परिजन उपचार के लिए सदर अस्पताल लाये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
टेंपो पलटने से दर्जन भर से अधिक घायल :छपरा-पटना मेन रोड पर अवतार नगर के समीप दिघवारा से छपरा की तरफ जा रहा एक टेंपो शुक्रवार की सुबह पलट गया, जिससे उस पर सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये. इस घटना में एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत तीन घायल हैं, जिनमें दिघवारा थाना क्षेत्र के रामदास चक गांव के रमेश कुमार, उनकी पत्नी अनिता देवी, पुत्री चांदनी कुमारी शामिल हैं. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
ट्रक से कुचल कर वृद्ध मरा :ट्रक से कुचल कर एक वृद्ध की मौत हो गयी, जिसके शव को ब्रrापुर पुल के पास अज्ञात लोग छोड़ कर फरार हो गये. स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद यादव, पुअनि अच्छे लाल सिंह यादव, कौशल राज एवं पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि एक वाहन पर शव को कुछ लोग लाये और उतार कर भाग गये. पुलिस का कहना है कि ट्रक जैसे किसी भारी वाहन से उसका सिर पूरी तरह कुचल गया है. बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है.
सिटी राइड की ठोकर से एलआइसी एजेंसी घायल :एकमा. एकमा-महाराजगंज सड़क पर मुकुंदपुर गांव के समीप सिटी राइड की ठोकर से बाइक चालक भरहोपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह घायल हो गये. बताया जाता है कि ठोकर मारने के बाद सिटी राइड का चालक गाड़ी लेकर भाग जाने में सफल हो गया. प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष तथा मुकुंदपुर गांव निवासी राजेश्वर यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल जीवन बीमा अभिकर्ता तथा भरहोपुर गांव निवासी जय प्रकाश सिंह को राजकीय अस्पताल में भरती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन