गृहरक्षकों ने दी गिरफ्तारी

Published at :22 May 2015 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
गृहरक्षकों ने दी गिरफ्तारी

हमारी मांगें पूरी हों .गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने शहर में निकाला जुलूस गिरफ्तार किये गये गृहरक्षकों को रामजयपाल कॉलेज में दिन भर रखा गया शाम में किये गये रिहा डीएम को सौंपा मांगपत्र छपरा (सारण) : बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर गृहरक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार […]

विज्ञापन
हमारी मांगें पूरी हों .गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने शहर में निकाला जुलूस
गिरफ्तार किये गये गृहरक्षकों को रामजयपाल कॉलेज में दिन भर रखा गया
शाम में किये गये रिहा
डीएम को सौंपा मांगपत्र
छपरा (सारण) : बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर गृहरक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को जेल भरो आंदोलन चलाया और करीब साढ़े तीन सौ गृहरक्षकों ने गिरफ्तारी दी.
शिशु पार्क में सभी गृहरक्षक एकत्र हुए और सचिव सुग्रीव राय तथा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला, जिन्हें सदर एसडीपीओ राजकुमार कर्ण तथा भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार किये गये गृहरक्षकों को रामजयपाल कॉलेज में दिन भर रखा गया और शाम को उन्हें रिहा कर दिया गया. संघ के सचिव श्री राय ने कहा कि लंबे समय से राज्य भर में गृहरक्षक अपनी मांगों के समर्थन में लगातार चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा संघ के साथ पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं किया जा रहा है और गृहरक्षकों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है.
संघ के अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार की गैर जिम्मेवराना रवैये के कारण संघ को लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक व अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा है.
सुरक्षा व्यवस्था ठप : उन्होंने कहा कि गृहरक्षकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण जिले में विधि व्यवस्था का कार्य बाधित हो रहा है. उन्होंने कहा कि बैंकों की सुरक्षा भी ठप है. श्री यादव ने कहा कि गृहरक्षकों की हड़ताल के बावजूद सरकार द्वारा सम्मानजनक समझौता के लिए पहल नहीं किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जायेगा.
मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का उन्होंने आह्वान किया. इस मौके पर राजकुमार सिंह, मुन्ना राय, मणिशंकर तिवारी, दीपक कुमार, शिवजी राय, संतोष कुमार, विनय यादव, रामाधार राय, शंकर राय, वृजनंदन गिरि, नागेंद्र राय, उपेंद्र कुमार यादव, उमेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया. अंत में डीएम को संबोधित एक मांग पत्र संघ के नेताओं ने एसडीपीओ को सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन