अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति का फूंका पुतला

Published at :22 May 2015 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति का फूंका पुतला

छपरा (नगर) : जेपीविवि की लचर स्थिति, रिजल्ट में देरी तथा भ्रष्टाचार मामले में कुलपति व अन्य पदाधिकारियों की संलिप्तता से नाराज अभाविप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रामजयपाल कॉलेज परिसर में कुलपति प्रो. द्विजेंद्र गुप्ता का पुतला फूंक कड़ा आक्रोश जताया. पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री चरण दास […]

विज्ञापन
छपरा (नगर) : जेपीविवि की लचर स्थिति, रिजल्ट में देरी तथा भ्रष्टाचार मामले में कुलपति व अन्य पदाधिकारियों की संलिप्तता से नाराज अभाविप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रामजयपाल कॉलेज परिसर में कुलपति प्रो. द्विजेंद्र गुप्ता का पुतला फूंक कड़ा आक्रोश जताया.
पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री चरण दास ने कहा कि परिषद छात्रों के भविष्य के साथ हो रही अनदेखी को बरदाश्त नहीं करेगी. उन्होंने उत्तर पुस्तिका खरीद मामले में शामिल कुलपति सहित सभी पदाधिकारियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की.
पुतला दहन में विभाग संयोजक नवलेश कुमार सिंह, वाइएसी के जिला संयोजक अवधेश कुमार, परिषद के संयोजक रितेश रंजन, रंजन यादव, धर्मेद्र कुमार सिंह, नगर मंत्री अभिषेक शर्मा, विनोद राज, राजा बाबू, अजीत कुमार, प्रतीक कुमार, आकाश कुमार मोदी, विशाल कुमार, चंदन कुमार, नीरज चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन