ड्राइवर ने तीन लाख 57 हजार 115 रुपये की राशि लूटने का दिया था आवेदन

Published at :22 May 2015 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
ड्राइवर ने तीन लाख 57 हजार 115 रुपये की राशि लूटने का दिया था आवेदन

दिघवारा पुलिस को मिली सफलता 24 घंटे के अंदर जमीन के अंदर से गाड़ी गयी राशि हुई बरामद, ड्राइवर ने स्वीकार की संलिप्तता दिघवारा : दिघवारा पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब उसने अपने थाना अधीन क्षेत्र के निजामचक चंवर के समीप लूट के एक फर्जी मामले का 24 घंटे के अंदर […]

विज्ञापन
दिघवारा पुलिस को मिली सफलता
24 घंटे के अंदर जमीन के अंदर से गाड़ी गयी राशि हुई बरामद, ड्राइवर ने स्वीकार की संलिप्तता
दिघवारा : दिघवारा पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब उसने अपने थाना अधीन क्षेत्र के निजामचक चंवर के समीप लूट के एक फर्जी मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए न केवल राशि बरामद कर ली, बल्कि फर्जी लूट की योजना बनानेवाले पिकअप वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.
दिघवारा थाना परिसर में सोनपुर एसडीपीओ अशोक कुमार चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के क्रम में घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 19 मई को बख्तियारपुर से धनिया लाद कर पिकअप संख्या बीआर 01 जीडी 6354 का चालक व अथमल गोला थाना क्षेत्र के लहेरिया टोला का निवासी राजीव कुमार सीवान गया था. वहां धनिया उतारने के बाद वहां के व्यापारी ने ट्रक के चालक को धनिया मालिक को देने के लिए तीन लाख 57 हजार 115 रुपये दिये.
सीवान लौटने के क्रम में ड्राइवर की नीयत बिगड़ गयी एवं दरियापुर रेल कारखाना व नयागांव पथ के मध्य दिघवारा थाना क्षेत्र निजामचक चंवर के समीप एक पुलिया के पास ड्राइवर ने जमीन के नीचे राशि गाड़ दी. इसके बाद पिकअप को घटनास्थल के समीप छोड़ कर 20 मई की सुबह दरियापुर पुलिस को पिकअप में रखी राशि लूटने की फर्जी सूचना दी एवं मामला दिघवारा थाना पहुंचा.
तफतीश में पुलिस को ड्राइवर की भूमिका संदेहास्पद लगी एवं ड्राइवर के बताये गये नामों की जांच के लिए पुलिस टीम पटना के संपत चक व ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची, मगर जब उस नाम का कोई आदमी नहीं मिला, तब पुलिस का शक और गहरा गया.
तब जाकर पुलिस ने ड्राइवर पर दबिश बनायी, तो उसने राज उगलते हुए अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. बाद में घटनास्थल की बगल से जमीन के अंदर गाड़ी गयी राशि को बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि थाने में पुलिस के बयान पर ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है एवं जल्द ही उसे जेल भेज दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन