संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

Published at :21 May 2015 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

रसूलपुर (एकमा) : छपरा-सीवान रेलखंड के महेंद्रनाथ हॉल्ट पर ट्रेन पकड़ने गये युवक की बुधवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतक की पहचान गोपालगंज के कुचायकोट थाना के बंगरा गांव निवासी केदार राय के 40 वर्षीय पुत्र पंकज राय के रूप में की गयी है. पंकज एकमा के रीठ गांव निवासी कन्हैया […]

विज्ञापन
रसूलपुर (एकमा) : छपरा-सीवान रेलखंड के महेंद्रनाथ हॉल्ट पर ट्रेन पकड़ने गये युवक की बुधवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतक की पहचान गोपालगंज के कुचायकोट थाना के बंगरा गांव निवासी केदार राय के 40 वर्षीय पुत्र पंकज राय के रूप में की गयी है. पंकज एकमा के रीठ गांव निवासी कन्हैया शर्मा के यहां एक दिन पूर्व आया था और उसी के साथ ट्रेन पकड़ने गया था. लाश को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है.
दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल : मांझी. एकमा-मांझी मुख्य मार्ग पर चकिया गांव के समीप बीती रात दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में नवलपुर के जगदेव बीन, एकमा के विजेंद्र महतो व नैनी के रंजीत कुमार शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज पीएचसी में किया गया.
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है. घटना बोलेरो को ओवरटेक करने के दौरान हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन