तरैया के पूर्व प्रमुख दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

Published at :20 May 2015 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
तरैया के पूर्व प्रमुख दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

तरैया (सारण) : प्रखंड के गवंद्री-अफजलपुर नदी पुल के समीप मंगलवार की सुबह एक स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़ कर गड्ढे में जा गिरी. स्कॉर्पियो पर सवार तरैया के पूर्व प्रमुख व भागवतपुर निवासी शशिभूषण सिंह समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्कॉर्पियो की पुल से टक्कर की आवाज सुन कर ग्रामीण […]

विज्ञापन
तरैया (सारण) : प्रखंड के गवंद्री-अफजलपुर नदी पुल के समीप मंगलवार की सुबह एक स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़ कर गड्ढे में जा गिरी. स्कॉर्पियो पर सवार तरैया के पूर्व प्रमुख व भागवतपुर निवासी शशिभूषण सिंह समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
स्कॉर्पियो की पुल से टक्कर की आवाज सुन कर ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे. ग्रामीणों ने गड्ढे में पड़ी गाड़ी से पूर्व प्रमुख समेत चार लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों का इलाज अमनौर के एक निजी चिकित्सक द्वारा किया गया. पूर्व प्रमुख समेत सभी चारों को पीएमसीएच रेफर किया गया.
घायल लोगों में पूर्व प्रमुख शशि भूषण सिंह, पचौड़र निवासी ललन सिंह शामिल हैं.पूर्व प्रमुख श्री सिंह अपनी निजी स्कॉर्पियो से इसुआपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव से अपने एक करीबी साथी के शादी समारोह में गये थे. शादी समारोह से मंगलवार की सुबह वापस लौटने के क्रम में गवंद्री छठ घाट पुल की रेलिंग से गाड़ी टकरा गयी, जिसमें सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गये. वहीं, स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन