भोजन करने के बाद होने लगी उलटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2015 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

गंडामन मामला : छात्र ने दी गवाही छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में विषाक्त मध्याह्न् भोजन खाने से 23 बच्चों को हुई मौत मामले में विद्यालय की एक छात्र ने अपनी गवाही दर्ज करवायी. सोमवार को गंडामन मामले के सत्रवाद संख्या 811/13 में गंडामन निवासी भगेरू राय की […]
विज्ञापन
गंडामन मामला : छात्र ने दी गवाही
छपरा (कोर्ट) : मशरक के गंडामन धर्मासती स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में विषाक्त मध्याह्न् भोजन खाने से 23 बच्चों को हुई मौत मामले में विद्यालय की एक छात्र ने अपनी गवाही दर्ज करवायी.
सोमवार को गंडामन मामले के सत्रवाद संख्या 811/13 में गंडामन निवासी भगेरू राय की पुत्री व विद्यालय के पंचम वर्ग की छात्र शोभा कुमारी ने अपनी गवाही दर्ज कराते हुए कहा कि घटना के दिन वह भी अन्य छात्रों के साथ विद्यालय में मध्याह्न् भोजन के लिए बने चावल तथा आलू-सोयाबीन की सब्जी खायी. खाने के उपरांत उलटी व पेट दर्द शुरू हो गया.
परिजन उसे उपचार के लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये.जहां से उसे सदर अस्पताल तथा वहां से चिकित्सकों द्वारा पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया. वहां कई दिनों के उपचार के बाद वह ठीक हुई और घर वापस आयी. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में गवाही देने आयी छात्र शोभा का सरकार की ओर से लोक अभियोजक अजीत कुमार सिंह ने परीक्षण किया
तो वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता भोला प्रसाद और नरेश प्रसाद राय ने प्रति परीक्षण किया. गवाही को लेकर इस मामले के प्राथमिकी आरोपित बनायी गयी विद्यालय की तत्कालीन प्रधान शिक्षिका मीना देवी तथा इसी मामले में आरोपित बनाये गये अपने पति अजरुन राय के साथ न्यायालय में प्रस्तुत की गयी.
दोनों के समक्ष ही छात्र ने अपनी गवाही दर्ज करवायी. न्यायाधीश ने दोनों आरोपितों की न्यायिक हिरासत की अवधि को 20 मई तक बढ़ाये जाने तथा साक्ष्य हेतु उसी दिन की तिथि को मुकर्रर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










