तरैया थाने का किया घेराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग रविवार को तरैया में गैंगरेप की घटना के विरोध में गुरुवार को ग्रामीण, सीपीएम व एसएफआइ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया और पुलिस की विफलता के खिलाफ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. वे दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. […]
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
रविवार को तरैया में गैंगरेप की घटना के विरोध में गुरुवार को ग्रामीण, सीपीएम व एसएफआइ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया और पुलिस की विफलता के खिलाफ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. वे दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. उन्होंने हाथों में झाड़ लेकर आक्रोश मार्च निकाला. इस प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की.
तरैया (सारण) : तरैया थाना क्षेत्र डुमरी डीह, छपिया गांव में रविवार की रात हुई गैंगरेप की घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों, सीपीएम कार्यकर्ता एवं एसएफआइ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तरैया थाने का घेराव व प्रदर्शन किया. थाना क्षेत्र में हो रहीं अपराध की घटनाओं पर काबू पाने में लगातार पुलिस की विफलता से लोग आक्रोशित थे. प्रदर्शनकारी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.
सीपीआइ, एसएफआइ बैनर कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं हाथों में झाड़ू के साथ तरैया बाजार पर आक्रोश मार्च निकाला तथा थाना परिसर में झाड़ू के साथ प्रदर्शन किया. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गयी. प्रदर्शनकारी गैंगरेप के आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.
थाना परिसर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव गीता सागर ने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं करने में स्थानीय पुलिस की विफलता एवं मिलीभगत के कारण अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










