विरोध में छपरा-सीवान मेन रोड जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण)/जलालपुर : जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार में सड़क निर्माण के लिए लगाये गये शिलालेख पर आपत्तिजनक बातें लिखे जाने से गुरुवार को दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी. इस घटना के बाद पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसको लेकर विवाद काफी बढ़ गया. एक पक्ष […]
विज्ञापन
छपरा (सारण)/जलालपुर : जिले के कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार में सड़क निर्माण के लिए लगाये गये शिलालेख पर आपत्तिजनक बातें लिखे जाने से गुरुवार को दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी.
इस घटना के बाद पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसको लेकर विवाद काफी बढ़ गया. एक पक्ष के लोगों ने छपरा-सीवान मेन रोड को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर सदर एसडीओ कयूम अंसारी, एसडीपीओ राजकुमार कर्ण भी पहुंचे, लेकिन सड़क जाम कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिविलगंज, मांझी, दाउदपुर तथा जलालपुर थानों की पुलिस को भी बुलाना पड़ा. जलालपुर के बीडीओ तथा सीओ भी पहुंचे.
एसडीपीओ तथा एसडीओ के काफी समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया जा सका, तब जाकर यातायात बहाल हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










