अपहृत किशोरी कोणार्क से बरामद

Published at :15 May 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत किशोरी कोणार्क से बरामद

छपरा (सारण) : सारण जिले के भेल्दी थाने के बड़ी सिरिसियां गांव से अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है.बरामद किशोरी और गिरफ्तार युवक को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया. थानाध्यक्ष संजीव सिंह निराला ने बताया कि अपहृत किशोरी को कर्नाटक और […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : सारण जिले के भेल्दी थाने के बड़ी सिरिसियां गांव से अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है.बरामद किशोरी और गिरफ्तार युवक को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया. थानाध्यक्ष संजीव सिंह निराला ने बताया कि अपहृत किशोरी को कर्नाटक और तमिलनाडु के सीमा क्षेत्र पर स्थित कोणार्क से बरामद किया गया.
अपहरणकर्ता को भी वहीं से पकड़ कर भेल्दी थाने की पुलिस गुरुवार को लायी. मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अपहृता को बरामद करने और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन