डाउन पवन एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2015 10:29 PM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर अवस्थित गौतम स्थान स्टेशन पर मंगलवार की रात डाउन पवन एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा किया और ट्रेनों का परिचालन बाधित किया. डाउन पवन एक्सप्रेस को कंट्रोल के द्वारा रात आठ बजे गौतम स्थान में रोका गया और अप पवन से क्रॉसिंग कराने को कहा गया. […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर अवस्थित गौतम स्थान स्टेशन पर मंगलवार की रात डाउन पवन एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा किया और ट्रेनों का परिचालन बाधित किया. डाउन पवन एक्सप्रेस को कंट्रोल के द्वारा रात आठ बजे गौतम स्थान में रोका गया और अप पवन से क्रॉसिंग कराने को कहा गया.
इसी बीच ट्रेन से काफी संख्या में यात्री उतर कर स्टेशन मास्टर कक्ष को घेर लिया और कुरसी तथा अन्य सामान उठा-पटक करने लगे. यात्रियों का कहना था कि ट्रेन में एक महिला यात्री प्रसव वेदना से पीड़ित है. वह लगातार स्टेशन मास्टर पर दबाव बनाये हुए थे कि अप पवन का लाइन क्लियर नहीं दिया. यात्री रेलकर्मियों के साथ मारपीट करने पर भी उतारू थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










