रिजल्ट में विलंब पर बीसीए के छात्रों का फूटा गुस्सा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2015 10:28 PM (IST)
विज्ञापन

राजेंद्र कॉलेज स्टडी सेंटर के समक्ष किया प्रदर्शन छपरा (नगर) : रिजल्ट में हो रही देरी तथा नियमित वर्ग संचालन नहीं होने से नाराज बीसीए के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने राजेंद्र कॉलेज स्थित स्टडी सेंटर के समक्ष जम कर किया हंगामा. आक्रोशित छात्रों की थर्ड सेमेस्टर का एग्जाम जनवरी में ही लिया गया था. […]
विज्ञापन
राजेंद्र कॉलेज स्टडी सेंटर के समक्ष किया प्रदर्शन
छपरा (नगर) : रिजल्ट में हो रही देरी तथा नियमित वर्ग संचालन नहीं होने से नाराज बीसीए के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने राजेंद्र कॉलेज स्थित स्टडी सेंटर के समक्ष जम कर किया हंगामा. आक्रोशित छात्रों की थर्ड सेमेस्टर का एग्जाम जनवरी में ही लिया गया था.
जबकि उसका रिजल्ट अभी तक नहीं घोषित किया गया. उधर, सिक्स सेमेस्टर के छात्रों का कहना है कि मई माह में उनका एग्जाम होना था, मगर अभी तक विवि की ओर से कोई निर्देश नहीं होने से सेशन लेट होने तथा इसकी वजह से एमसीए में अच्छे संस्थान नहीं मिलने की आशंका है. छात्रों का आरोप है कि छात्रों के भविष्य को लेकर न तो कॉलेज और न ही विवि प्रशासन चिंतित है.
उधर, छात्रों ने इस दौरान विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विवि के दूरस्थ शिक्षा विभाग के समक्ष प्रदर्शन करने की चेतावनी दी. प्रदर्शन में राहुल तिवारी, भूषण कुमार, खुशबू सहित दर्जनों की संख्या में बीसीए के छात्र-छात्राएं शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










