भूकंप के झटकों से दहशत में दिखे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 11:34 PM (IST)
विज्ञापन

दिघवारा : प्रखंड अधीन क्षेत्रों में मंगलवार की दोपहर भूकंप के दो झटकों के बाद लोग दहशत में दिखे एवं हर लोगों के चेहरे पर भूकंप का खौफ रहा. वहीं, अफवाह का दौर देर शाम तक जारी रहा. मलखाचक निवासी मोती सिंह के दालान का कुछ हिस्सा धंस गया. वहीं, भूकंप में भागने के क्रम […]
विज्ञापन
दिघवारा : प्रखंड अधीन क्षेत्रों में मंगलवार की दोपहर भूकंप के दो झटकों के बाद लोग दहशत में दिखे एवं हर लोगों के चेहरे पर भूकंप का खौफ रहा. वहीं, अफवाह का दौर देर शाम तक जारी रहा. मलखाचक निवासी मोती सिंह के दालान का कुछ हिस्सा धंस गया.
वहीं, भूकंप में भागने के क्रम में पीपरा निवासी अरुण सिंह का दाहिना पैर टूट गया. भूकंप को लेकर हर जगह अफरा-तफरी मची रही. बच्चे, बूढ़े व जवान सभी जान बचाने को तत्पर दिखे. प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को नियंत्रित करने में स्कूल प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










