सहकारिता पदाधिकारी की जमानत पर सुनवाई पूरी

Published at :12 May 2015 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
सहकारिता पदाधिकारी की जमानत पर सुनवाई पूरी

धान क्रय केंद्र से लाखों रुपये मूल्य के धान के गबन किये जाने का मामला छपरा (कोर्ट) : धान क्रय केंद्र से लाखों रुपये मूल्य के धान के गबन किये जाने के मामले में आरोपित बनाये गये सहकारिता सह क्रय केंद्र पदाधिकारी के अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश […]

विज्ञापन
धान क्रय केंद्र से लाखों रुपये मूल्य के धान के गबन किये जाने का मामला
छपरा (कोर्ट) : धान क्रय केंद्र से लाखों रुपये मूल्य के धान के गबन किये जाने के मामले में आरोपित बनाये गये सहकारिता सह क्रय केंद्र पदाधिकारी के अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने पदाधिकारियों के अग्रिम जमानत याचिका संख्या 934/15 पर सुनवाई शुरू की.
जिसमें बचाव पक्ष के द्वारा जमानत के पक्ष में अपनी दलीलें पेश की, तो वहीं अभियोजन की ओर से जमानत का पुरजोर विरोध किया गया. न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत सुनवाई पूरी होने की बात कहते हुए आदेश को सुरक्षित रख लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन