अमनौर में स्वर्ण व्यवसायी से दो लाख के जेवरात लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसेपुर नहर के पास रविवार की देर संध्या अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लगभग दो लाख रुपये के जेवरात सहित 20 हजार रुपये लूट लिये. इस मामले में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा निवासी स्वर्ण व्यवसायी मिथिलेश कुमार ने थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी […]
विज्ञापन
अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसेपुर नहर के पास रविवार की देर संध्या अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लगभग दो लाख रुपये के जेवरात सहित 20 हजार रुपये लूट लिये. इस मामले में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा निवासी स्वर्ण व्यवसायी मिथिलेश कुमार ने थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि रसूलपुर बाजार स्थित अपने दुकान एमपी ज्वेलर्स बंद कर वे अपने घर वापस जा रहे थे तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने रोक कर कट्टे का भय दिखा कर 20 हजार रुपये नकद एवं 60 ग्राम स्वर्ण आभूषण छीन कर चलते बने. घटना की सूचना पर अमनौर पुलिस मौके वारदात पर पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी ली और जांच में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










