बीसीए की पढ़ाई के लिए यहां कराएं नामांकन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (नगर) : इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे वैसे छात्र, जो अपने गृह जिले में ही रह कर कंप्यूटर के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए जेपी विवि के तहत संचालित बीसीए कोर्स में नामांकन एक अच्छा निर्णय हो सकता है. तीन वर्षीय बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन […]
विज्ञापन
छपरा (नगर) : इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे वैसे छात्र, जो अपने गृह जिले में ही रह कर कंप्यूटर के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए जेपी विवि के तहत संचालित बीसीए कोर्स में नामांकन एक अच्छा निर्णय हो सकता है.
तीन वर्षीय बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स जेपी विवि के दूरस्थ शिक्षा विभाग द्वारा आधा दर्जन से अधिक अंगीभूत कॉलेजों में संचालित किये जा रहे हैं. नये सेशन में अपने यहां छात्रों का नामांकन करने के लिए कॉलेज प्रशासन अभी से ही जुट गये हैं. जगदम कॉलेज के प्राचार्य डॉ केके बैठा के अनुसार इंटर का रिजल्ट निकलने का इंतजार है.
इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन बीसीए में प्रवेश के लिए शिड्यूल जारी कर देगा.
राजेंद्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसआरएम आजम के अनुसार, एडमिशन सेल की बैठक कर जल्द ही बीसीए सहित अंडर ग्रेजुएट के विभिन्न कोर्सो में नामांकन के लिए शिड्यूल जारी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










