मारपीट में महिला समेत 12 लोग घायल

Published at :10 May 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में महिला समेत 12 लोग घायल

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये, जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मारपीट का कारण आपसी विवाद, भूमि विवाद तथा पुरानी रंजिश बताया गया. नगर थाना क्षेत्र के करीमचक मुहल्ले में दुकान में हिस्सा को लेकर […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये, जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.
मारपीट का कारण आपसी विवाद, भूमि विवाद तथा पुरानी रंजिश बताया गया. नगर थाना क्षेत्र के करीमचक मुहल्ले में दुकान में हिस्सा को लेकर हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हो गये.
घायलों में मो शमीम तथा उनके पुत्र मो मुराद शामिल हैं. डोरीगंज थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव में आपसी विवाद में मुकुरधन नट को मारपीट कर घायल कर दिया गया. खैरा थाना क्षेत्र के छित्रवलिया गांव में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये, जिसमें अनिल राय तथा हरेराम राय शामिल हैं. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव में आपसी विवाद में मुकुरधन नट को मारपीट कर घायल कर दिया गया. खैरा थाना क्षेत्र के छित्रवलिया गांव में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये, जिसमें अनिल राय तथा हरेराम राय शामिल हैं.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव में आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में गरीबनाथ सिंह की पत्नी कांति देवी, अमरेंद्र कुमार, गौतम की पत्नी माधुरी देवी घायल हो गयी. दाउदपुर के पृथ्वी नाथ राय के पुत्र टुनटुन राय को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. मढ़ौरा निवासी अधेड़ गणोश सिंह को आपसी विवाद में मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.
कोपा थाना क्षेत्र के कोपा निवासी प्रमोद प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया गया. सभी घायलों के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन