एक मंच पर जुटेंगे कई धर्मो के एक्सपर्ट

Published at :09 May 2015 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
एक मंच पर जुटेंगे कई धर्मो के एक्सपर्ट

छपरा (नगर) : राजेंद्र कॉलेज में शनिवार नौ मई को होनेवाली इथिकल मीट की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएम आर आजम ने शुक्रवार को आयोजित समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि इथिकल मीट का विषय वर्तमान नैतिक परिदृश्य में सुधार के उपाय रखा […]

विज्ञापन
छपरा (नगर) : राजेंद्र कॉलेज में शनिवार नौ मई को होनेवाली इथिकल मीट की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएम आर आजम ने शुक्रवार को आयोजित समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि इथिकल मीट का विषय वर्तमान नैतिक परिदृश्य में सुधार के उपाय रखा गया है. उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में हो रही नैतिक गिरावट के कारणों को चिह्न्ति कर सुधार की दिशा में प्रयास करना है.
प्राचार्य डॉ आजम के अनुसार, मीट की अध्यक्षता लोक अदालत, छपरा के न्यायिक सदस्य आरपी चौबे करेंगे. वहीं, कार्यक्रम को स्थानीय राम कृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंदजी महाराज, मदरसा के प्राचार्य मौलाना सैयद एम बारी, छपरा चर्च के एडी मसीह, जेल रोड गुरुद्वारा के ग्रंथी सुरेंद्र सिंह निराला तथा जेपीविवि के दर्शनशास्त्र के एचओडी डॉ प्रमोद कुमार संबोधन करेंगे.
इथिकल मीट के संयोजक डॉ विभू कुमार ने कहा कि पहली बार कॉलेज प्रशासन के सहयोग से विभिन्न धर्मो को माननेवाले एक मंच पर उपस्थित होकर वर्तमान में समाज का सबसे ज्वलंत मुद्दा माने जानेवाले नैतिकता व चरित्र जैसे मुद्दे पर चर्चा करेंगे. सचिव डॉ विभू ने छात्रों से भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन