डोर-टू-डोर उठेगा कचरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : अब डोर टू डोर जाकर कचरा उठाने की व्यवस्था नगर पर्षद प्रशासन ने की है. गुरुवार को डीएम दीपक आनंद ने 30 हाथ ठेला तथा एक ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. डीएम ने आम जनों से भी अपील की कि वे अपने घर या आस-पास को साफ-सुथरा रखने में […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : अब डोर टू डोर जाकर कचरा उठाने की व्यवस्था नगर पर्षद प्रशासन ने की है. गुरुवार को डीएम दीपक आनंद ने 30 हाथ ठेला तथा एक ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
डीएम ने आम जनों से भी अपील की कि वे अपने घर या आस-पास को साफ-सुथरा रखने में नगर पर्षद प्रशासन को सहयोग देकर छपरा की ऐतिहासिक धरती को साफ सुथराबनाएं. डीएम ने नागरिकों से अपील की कि 72 स्थानों पर 11 सौ लीटर वाले कूड़ादान के कूड़ा प्वाइंट बनाये गये हैं.
ऐसी स्थिति में अपने घर का कचरा संबंधित कूड़ेदान में ही डालें. नगर पर्षद के कर्मी प्रतिदिन सिटी बजा कर उस कचरे को आपके दरवाजे से उठा लेंगे. इस अवसर पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि श्री खेतेश्वर प्रोडक्शन सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड का कार्य संतोषजनक पाये जाने के कारण इसका कार्य विस्तार छह माह के लिए किया गया है.
वहीं, दो एजेंसियों जिनका कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, उन्हें कार्य मुक्त कर दिया गया. इस अवसर पर नगर प्रबंधक वेद प्रकाश वर्णवाल, स्वास्थ्य निरीक्षक तथा श्री खेतेश्वर प्रोटेक्शन के महाप्रबंधक मिथलेश कुमार सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










