ट्रेन में दारोगा की पिटाई

Published at :05 May 2015 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में दारोगा की पिटाई

छपरा : मुफ्त में पानी नहीं दिये जाने से आक्रोशित आरपीएफ के दारोगा द्वारा डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक वेंडर की पिटाई के बाद एकजुट हुए पैंट्रीकार के वेंडरों ने उक्त दारोगा की जम कर पिटाई कर दी. इसके कारण स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार यात्राियों में अफरा-तफरी मच गयी. बीच-बचाव करने आये आरपीएफ […]

विज्ञापन
छपरा : मुफ्त में पानी नहीं दिये जाने से आक्रोशित आरपीएफ के दारोगा द्वारा डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक वेंडर की पिटाई के बाद एकजुट हुए पैंट्रीकार के वेंडरों ने उक्त दारोगा की जम कर पिटाई कर दी.
इसके कारण स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार यात्राियों में अफरा-तफरी मच गयी. बीच-बचाव करने आये आरपीएफ के सिपाहियों से भी पैंट्रीकार के वेंडरों ने हाथापाई की.
इस दौरान करीब 20 मिनट तक छपरा स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिल्ली से दरभंगा जानेवाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में आरपीएफ के दारोगा सवार थे. छपरा जंकशन पर पिटाई के बाद दारोगा ट्रेन से उतर कर चले गये. हालांकि इस मामले में कोई भी वरीय पदाधिकारी कुछ भी बताने से को तैयार नहीं था. छपरा जंकशन व ट्रेनों में तैनात आरपीएफ के पदाधिकारियों व जवानों के द्वारा आये दिन वेंडरों से अवैध उगाही की जाती है और नहीं दिये जाने पर वेंडरों को पीटा जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन