दुकान में हमला व लूट का भंडाफोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2015 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

चार घंटे में गिरफ्तार अपराधी के बयान पर छह अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी दो मोटरसाइकिलें जब्त व्यवसायियों में शहर की इस घटना को लेकर एक बार फिर भय व्याप्त सोमवार को बंद रही व्यवसायी की दुकान छपरा (सदर) : छपरा शहर की सलेमपुर हरिमोहन गली स्थित शुभ लक्ष्मी बूटिक नामक रेडिमेड कपड़े की दुकान […]
विज्ञापन
चार घंटे में गिरफ्तार अपराधी के बयान पर छह अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी
दो मोटरसाइकिलें जब्त
व्यवसायियों में शहर की इस घटना को लेकर एक बार फिर भय व्याप्त
सोमवार को बंद रही व्यवसायी की दुकान
छपरा (सदर) : छपरा शहर की सलेमपुर हरिमोहन गली स्थित शुभ लक्ष्मी बूटिक नामक रेडिमेड कपड़े की दुकान में लूटपाट एवं चाकू से वार कर व्यवसायी को जख्मी कर देने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है.
चार घंटे के अंदर ही मौके पर पकड़े गये एक अपराधी से पूछताछ के बाद शेष अन्य अपराधियों का पता भी पुलिस ने लगा लिया है. हालांकि घटना के बाद एक बार फिर व्यवसायियों में हड़कंप देखा जा रहा है. वहीं, पुलिस ने शीघ्र ही शेष अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है. वहीं, दूसरे दिन व्यवसायी का प्रतिष्ठान बंद रहा.
घायल व्यवसायी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी : हरिमोहन गली सलेमपुर की रेडिमेड दुकान के व्यवसायी राधेश्याम जगनानी के द्वारा घायल अवस्था में पुलिस को दिये गये बयान के आधार पर पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 123/2015 भादवि की धारा 394 के तहत मामला दर्ज किया है.
व्यवसायी ने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी अपने निवास स्थित अपनी दो महिला ग्राहकों मधुबाला देवी तथा रिचा गुप्ता के साथ दुकान पर थीं. इसी बीच 8.15 संध्या में चार युवक दुकान के अंदर प्रवेश करने लगे. वे जूता पहने हुए थे. जूता पहन कर प्रवेश करने का विरोध करने पर मौके पर उपस्थित व्यवसायी की गोद से बच्च छीनने लगे.
इसका विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी की पत्नी तथा दो अन्य महिला ग्राहकों की चेन छीन ली. वहीं, शोर-गुल सुन कर पहुंची उसकी बहू रिचा जगनानी के गले की चेन भी छीन ली. इनमें एक अपराधी चेहरे पर नकाब पहने हुआ था. इसके बाद अपराधियों उसकी बहू की गोद से बच्चे को छीनने का प्रयास किया, जिन्हें वह पहचान सकता है.
रेडिमेड व्यवसायी की दुकान में लूटपाट करने व चाकू से हमला करने के मामले में शामिल सभी छह अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. वहीं, दो मोटरसाइकिलें गिरफ्तार अपराधी अमित पांडेय (रतनपुरा) छपरा के बयान के आधार पर बरामद की गयी हैं तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही सभी अभियुक्त गिरफ्तार होंगे.
राजकुमार कर्ण, डीएसपी, सारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










