शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई माल ट्रेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर शंटिंग के दौरान माल ट्रेन का एक डिब्बा गुरुवार की शाम करीब चार बजे पटरी से उतर गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. रेल दुर्घटना का असर परिचालन पर नहीं पड़ा है. इस घटना के तुरंत बाद दुर्घटना सहायता यान […]
विज्ञापन
छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर शंटिंग के दौरान माल ट्रेन का एक डिब्बा गुरुवार की शाम करीब चार बजे पटरी से उतर गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
रेल दुर्घटना का असर परिचालन पर नहीं पड़ा है. इस घटना के तुरंत बाद दुर्घटना सहायता यान के कर्मियों ने बेपटरी हुई माल ट्रेन को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया.
घटनास्थल पर स्टेशन प्रबंधक डीके लाल, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद शुक्ला आदि पहुंच गये हैं. समाचार लिखे जाने तक बेपटरी माल ट्रेन को पटरी पर लाने का प्रयास चल रहा है. इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है तथा इसकी संयुक्त जांच का भी आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










