पल्स पोलियो अभियान का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क का निर्माण नहीं कराये जाने का जताया विरोध छपरा (सारण) : शहर के रौजा पोखरा मुहल्ले में नागरिकों ने पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का गुरुवार को बहिष्कार कर दिया. बाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वहां पहुंच कर अभियान की शुरुआत कराने का प्रयास किया. रौजा वार्ड नंबर 42 […]
विज्ञापन
सड़क का निर्माण नहीं कराये जाने का जताया विरोध
छपरा (सारण) : शहर के रौजा पोखरा मुहल्ले में नागरिकों ने पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का गुरुवार को बहिष्कार कर दिया. बाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वहां पहुंच कर अभियान की शुरुआत कराने का प्रयास किया.
रौजा वार्ड नंबर 42 के नागरिकों का कहना था कि कई वर्षो से ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है और अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया गया.
सामाजिक उत्प्रेरक समन्वयक आरती त्रिपाठी ने कहा कि आप अपनी समस्या रखें, लेकिन पल्स पोलियो की दवा जरूर पिलाएं. बताते चलें कि पिछले माह भी उस मुहल्ले के नागरिकों ने अभियान का बहिष्कार कर दिया था. सिविल सजर्न डॉ विनय कुमार यादव ने बताया कि नागरिकों को समझा-बुझा कर अभियान को शीघ्र शुरू करा लिया जायेगा. इसके लिए अधिकारियों ने समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










