फरमाइशी गीत के सवाल पर बराती-ग्रामीण भिड़े

Published at :29 Apr 2015 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
फरमाइशी गीत के सवाल पर बराती-ग्रामीण भिड़े

छपरा (सारण) : बारात में ऑर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकियों से फरामइशी गीत प्रस्तुत करने के सवाल पर दो स्थानों पर मारपीट की घटनाएं मंगलवार की रात हो गयी तथा भगदड़ मच गयी. इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. पहली घटना कोपा थाना क्षेत्र के चतरा गांव की है. प्रभु सिंह के यहां […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : बारात में ऑर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकियों से फरामइशी गीत प्रस्तुत करने के सवाल पर दो स्थानों पर मारपीट की घटनाएं मंगलवार की रात हो गयी तथा भगदड़ मच गयी.
इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. पहली घटना कोपा थाना क्षेत्र के चतरा गांव की है. प्रभु सिंह के यहां नैनी गांव से बरात आयी थी, जिसमें ऑर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकियों द्वारा गीत व नृत्य पेश किया जा रहा था. इसी बीच गांव के ही कुछ युवक फरमाइशी गीत गाने के लिए नर्तकियों पर दबाव बनाने लगे. इसको लेकर बरातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनय कुमार दल-बल के साथ पहुंचे, तब तक मारपीट करने वाले युवक फरार हो चुके थे.
घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालपुर में भरती कराया गया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
लड़के के पिता तथा नैनी गांव के योगेश्वर सिंह के बयान पर दर्ज मामले में नकद, आभूषण समेत डेढ़ की संपत्ति लूटने की बात की कही गयी है. दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसहियां गांव की है, जहां आयी बरात में भी ग्रामीणों और बरातियों के बीच मारपीट व हंगामा हो गया.
बाद में स्थानीय ग्रामीण के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया. बरात गोविंद राय के घर आयी थी.शादी -विवाह के मौसम में ऑर्केस्ट्रा पार्टी की नाच के दौरान फरामइशी गीत गाने के सवाल पर मारपीट की घटनाएं आम हो चुकी हैं. इस वजह से विधि-व्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन